Kashipur: आईटीआई पुलिस का बड़ा एक्शन: न्यूजीलैंड से लौटे आरोपी को IGI एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

कोतवाली आईटीआई पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को न्यूजीलैंड से भारत

Jul 31, 2026 - 22:33
 0  4
Kashipur: आईटीआई पुलिस का बड़ा एक्शन: न्यूजीलैंड से लौटे आरोपी को IGI एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार
Kashipur: आईटीआई पुलिस का बड़ा एक्शन: न्यूजीलैंड से लौटे आरोपी को IGI एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

#काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को न्यूजीलैंड से भारत लौटते ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट, नई दिल्ली पर जारी लुक आउट सर्कुलर (LOC) के आधार पर हिरासत में लिया गया।

पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को कोतवाली आईटीआई में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 326/2024 (धारा 323, 498A, 506 आईपीसी एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम) में वांछित अभियुक्त हरजीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह, निवासी बांसखेड़ा कलां, चंदा फार्म, कोतवाली आईटीआई, जनपद ऊधम सिंह नगर, न्यूजीलैंड से भारत पहुंचा।

अभियुक्त के विरुद्ध 29 सितंबर 2025 को ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन, नई दिल्ली द्वारा लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था। इसी के चलते IGI एयरपोर्ट अथॉरिटी एवं थाना IGI पुलिस ने उसे एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया।

सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के निर्देश पर मामले की विवेचक उपनिरीक्षक मीनाक्षी मनराल पुलिस टीम के साथ नई दिल्ली स्थित IGI एयरपोर्ट पहुंचीं। वहां से अभियुक्त को उसके पासपोर्ट सहित विधिवत पुलिस अभिरक्षा में लेकर कोतवाली आईटीआई लाया गया।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक एवं न्यायिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक मीनाक्षी मनराल
  • कांस्टेबल विजय डसीला
  • पीआरडी जवान अनिल कुमार

Also Read- लखनऊ मर्डर मिस्ट्री: नोवोटेल होटल में मृत मिले वैज्ञानिक राहुल सिंह, 85 लाख की डील और वॉट्सएप चैट खोलेंगे मौत का राज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।