देवबंद नगर पालिका में वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद अकबर का भावभीनी विदाई समारोह आयोजित

नगर पालिका परिषद प्रांगण में शुक्रवार को वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद अकबर के सेवानिवृत्त होने पर एक विदाई समारोह

By INA News Desk
Jul 31, 2026 - 22:27
58 Views
देवबंद नगर पालिका में वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद अकबर का भावभीनी विदाई समारोह आयोजित
देवबंद नगर पालिका में वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद अकबर का भावभीनी विदाई समारोह आयोजित

देवबंद। नगर पालिका परिषद प्रांगण में शुक्रवार को वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद अकबर के सेवानिवृत्त होने पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वक्ताओं ने उनके लंबे कार्यकाल और निष्ठा से किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए पालिका चेयरमेन विपिन गर्ग ने मोहम्मद अकबर के कार्यों की प्रशंसा की और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। इस दौरान पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

समारोह को संबोधित करने वालों में सभासद विपिन त्यागी, अजय गांधी, वाजिद मलिक, वसीम मलिक के अलावा निर्माण बाबू विकास चौधरी, सफाई निरीक्षक पोपिन कुमार, रिजवान गोड और वैभव अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी वक्ताओं ने मोहम्मद अकबर के मिलनसार स्वभाव और निष्ठावान सेवाओं को याद किया।
कार्यक्रम के अंत में पालिका कर्मचारियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर पालिका के तमाम कर्मचारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Also Read- लखनऊ मर्डर मिस्ट्री: नोवोटेल होटल में मृत मिले वैज्ञानिक राहुल सिंह, 85 लाख की डील और वॉट्सएप चैट खोलेंगे मौत का राज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow