Deoband: दहेज हत्या मामले में सास गिरफ्तार, पति पहले ही जेल भेजा गया, अन्य आरोपी अब भी फरार

लखनौती गांव में विवाहिता की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने वांछित सास को गिरफ्तार किया है। जबकि इससे

Jul 31, 2026 - 22:22
43 Views
Deoband: दहेज हत्या मामले में सास गिरफ्तार, पति पहले ही जेल भेजा गया, अन्य आरोपी अब भी फरार

देवबंद। लखनौती गांव में विवाहिता की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने वांछित सास को गिरफ्तार किया है। जबकि इससे पूर्व पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर चुकी है। अभी कई आरोपी फरार चल रहे हैं।
नागल थानाक्षेत्र के नंदनपुर गांव निवासी वर्षा (33) की शादी लखनौती गांव निवासी कमल के साथ हुई थी। 22 जून को वर्षा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में मिला था। मृतका के भाई रविंद्र ने पति कमल, ससुर शादीराम सास नरेशना, देवर विवेक और ननंद राधा के खिलाफ दहेज की मांग के चलते गला घोंटकर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी पति कमल को गिरफ्तार किया था। जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। शुक्रवार को पुलिस ने सास नरेशना को गांव से ही गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जांच अधिकारी रवि वर्मा का कहना है कि फरार चल रहे आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
421 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
ऑपरेशन सवेरा के तहत कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को शातिर नशा तस्कर जडौदा जट्ट गांव निवासी राजू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 421 ग्राम चरस बरामद हुई है। जांच अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि आरोपी को जडौदा जट्ट जाने वाले अंडरपास से गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

Also raed- Fake Medicine Racket: लखनऊ से उत्तराखंड तक फैला नकली दवाओं का नेटवर्क, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow