Hardoi: गोद लिए विद्यालयों की समीक्षा- डीएम अनुनय झा सख्त, समयबद्ध व मानक अनुरूप कार्य के निर्देश।
स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के
Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के गोद लिए विद्यालयों की आहूत समीक्षा बैठक आहूत की गयी। जिलाधिकारी ने सिडकों, एईएमआई, आबकारी, सिचाई, जल निगम आदि विभागों का प्रजेन्टेशन के माध्यम से पूर्व एवं अबतक के किये गये कार्यो की स्थिति का अवलोकन करते हुये निर्देशित किया कि विद्यालयों मे खिड़की दरवाजे, फारसीलिगं, टाईल्स एवं वाल पेंटिगं का कार्य को सुचारू रूप से कराया जाये, जिससे कि बच्चों की रूचि बढेगी।
उन्होंने निर्देश दिये कि सभी कार्य मानक के अनुरूप निर्धारित समय सीमा मे किये जाये। उन्होंने कहा कि खण्ड विकास अधिकारीगण एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गोद लिये गांव का नियमित निरीक्षण करें व सभी कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी कछौना के विद्यालय की स्थिति ठीक न होने पर नाराजगी व्यक्त की। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रियंका सिंह, सभी उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, अन्य जिलास्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?









