Hardoi: जिलाधिकारी के निर्देशन में तहसीलों में 'महिला हेल्प डेस्क' स्थापित, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान।

जिलाधिकारी के मार्गदर्शन एवं निर्देशों के अनुपालन में जनपद की सभी तहसीलों में महिलाओं की सुरक्षा और सहायता हेतु 'मिशन शक्ति फेज-5' के

Apr 2, 2026 - 19:20
26 Views
Hardoi: जिलाधिकारी के निर्देशन में तहसीलों में 'महिला हेल्प डेस्क' स्थापित, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान।
जिलाधिकारी के निर्देशन में तहसीलों में 'महिला हेल्प डेस्क' स्थापित, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान।

हरदोई: ​जिलाधिकारी के मार्गदर्शन एवं निर्देशों के अनुपालन में जनपद की सभी तहसीलों में महिलाओं की सुरक्षा और सहायता हेतु 'मिशन शक्ति फेज-5' के अंतर्गत महिला हेल्प डेस्क की स्थापना सुनिश्चित की गई है। ​इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश हैं कि शासन की इस प्राथमिकता वाले अभियान का लाभ हर पात्र महिला तक पहुँचना चाहिए। इसी क्रम में जनपद की समस्त तहसीलों में सक्रिय की गई हेल्प डेस्क के माध्यम से महिला फरियादियों की शिकायतों को न केवल सुना जाएगा, बल्कि उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण भी किया जाएगा।

​अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में प्रशासन का यह प्रयास है कि महिलाओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक भाग-दौड़ न करनी पड़े। तहसील स्तर पर स्थापित इन डेस्कों पर तैनात कर्मचारी महिला शिकायतों का विवरण दर्ज करेंगे और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएंगे।

Also Read- Hardoi: सवायजपुर क्षेत्र में सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा: बरबन व लखनौर में बनेंगे रामलीला मंच, 3.73 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow