Hardoi: आयुष समीक्षा बैठक: कुपोषित बच्चों की जांच व उपचार में तेजी लाने के निर्देश। 

स्वामी विवेकानन्द सभागार में आहूत आयुष विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा

Apr 1, 2026 - 21:49
25 Views
Hardoi: आयुष समीक्षा बैठक: कुपोषित बच्चों की जांच व उपचार में तेजी लाने के निर्देश। 
आयुष समीक्षा बैठक: कुपोषित बच्चों की जांच व उपचार में तेजी लाने के निर्देश। 

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार में आहूत आयुष विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने आयुष केन्द्र चिकित्सकों को निर्देश दिये कि नियमित अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जाकर कुपोषित बच्चों की जांच करें और अति कुपोषित बच्चों को तत्काल एनआरसी पर भर्ती करायें। उन्होने कहा इसके अतिरिक्त अपने क्षेत्र में आने वाले प्राथमिक विद्यालयों के भी छोटे बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करें और दवायें आदि उपलब्ध करायें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि चिकित्सक आयुष केन्द्रों पर आने वाले ग्रामवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण करें और उचित दवायें उपलब्ध करायें। उन्होने जिला आयुवेर्दिक एवं यूनानी अधिकारी आशा रावत को निर्देश दिये कि सभी आयुष केन्द्रों पर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करायें और जो दवायें नही है उनकी डिमान्ड भेजें। बैठक में सभी आयुष केन्द्र प्रभारी आदि उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: भाजपा के 46वें स्थापना दिवस की तैयारी शुरू, जिला बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow