हरदोई में युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घर बुलाकर की थी बेरहमी से मारपीट
हरदोई के पचदेवरा क्षेत्र में युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत के मामले में शाहाबाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हरदोई जिले में युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे जान से मारने के मामले में शाहाबाद पुलिस ने सफलता हासिल की है
पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम द्वारनगला निवासी पीड़ित गिरिश चन्द्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव की ही एक युवती ने उनके पुत्र अभय को मिलने के बहाने अपने घर बुलाया था
युवक की मौत के बाद पीड़ित पिता की तहरीर पर पचदेवरा थाने में संबंधित कानूनी धाराओं में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी
What's Your Reaction?