Hadoi: भाजपा स्थापना दिवस पर हरदोई में भव्य बैठक, संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान।

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर भाजपा कार्यालय में एक भव्य बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की

Apr 6, 2026 - 15:50
53 Views
Hadoi: भाजपा स्थापना दिवस पर हरदोई में भव्य बैठक, संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान।
भाजपा स्थापना दिवस पर हरदोई में भव्य बैठक, संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान।

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर भाजपा कार्यालय में एक भव्य बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने पार्टी के गौरवशाली इतिहास, संगठन की मूल विचारधारा एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण शास्त्री, रामऔतार शुक्ला, राजीव रंजन मिश्रा, विद्याराम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा, सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक सिंह तथा क्रय-विक्रय संघ के अध्यक्ष सुशील अवस्थी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने पार्टी की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित ने कुशलतापूर्वक किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, सतेंद्र राजपूत, ओम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, सौरभ सिंह गौर, अजय शुक्ला, महेंद्र सोनी, आकाश सिंह, जिला मंत्री नीतू चंद्रा, निर्देश राजपूत, अदिति कुशवाहा, गोपाल त्रिपाठी, अमरेंद्र अर्कवंशी, दीपा विश्वास, सत्यम शुक्ला, कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह चाउंपुर, सह कोषाध्यक्ष गांगेश पाठक, कार्यालय मंत्री आजाद भदौरिया, सह कार्यालय मंत्री मुकुल सिंह, सह मीडिया प्रभारी आयुष सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग श्रीवास्तव, आईटी संयोजक प्रदुमन मिश्रा, भाजपा नेता अखिल चंदेल, नगर मंत्री निधि सिंह, प्रियंका सिंह, महिला नेत्री सुहाना जैन, पारिषा तिवारी, शोभना सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने तथा पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Also Read- Hardoi: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम अनुनय झा सख्त: शिकायतों का समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow