Hardoi: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम अनुनय झा सख्त: शिकायतों का समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश। 

तहसील सवायजपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस मे जिलाधिकारी अनुनय झा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक

Apr 4, 2026 - 17:40
45 Views
Hardoi: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम अनुनय झा सख्त: शिकायतों का समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश। 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम अनुनय झा सख्त: शिकायतों का समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश। 

हरदोई: तहसील सवायजपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस मे जिलाधिकारी अनुनय झा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं में जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सर्वाेपरि है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गरीब, वंचित और जरूरतमंदों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाये, साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए, जिससे कोई भी गरीब व्यक्ति किसी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये, इसका विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने उप जिलाधिकारी तथा थाना प्रभारियों से कहा कि जो भूमि संबंधी मामले हैं उसमें राजस्व, चकबंदी तथा पुलिस की संयुक्त टीम गठित करके मौके पर भेजकर निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि शासन का सख्त निर्देश है की जमीन संबंधी मामलों को तत्काल निस्तारण कराएं। शिकायकतकर्ताओं की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाये।

राशन वितरण संबंधी शिकायतों के संबंध में डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि राशन वितरण में अनियमितता करने वालें कोटेदारों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही करते हुए कोटा निरस्त की कार्यवाही तथा पेंशन प्रकरण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन पेंशनरों की पेंशन किसी कारण बन्द हो गयी है उनका सत्यापन कराकर पात्र व्यक्तियों की पेंशन पुनः बहाल करायें। विद्युत विभाग की शिकायतों के संबंध में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान कराने के साथ लोकल फाल्ट एवं खराब ट्रास्फरमार समय पर ठीक करायें और नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुसार करायें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डीएफओ, जिला विकास अधिकारी,उप जिलाधिकारी सवायजपुर,बीडीओ, ईओ,सभी जिला स्तरीय अधिकारी,शिकायतकर्ता आदि उपस्थित रहें।

Also Read- Gautam Buddha Nagar: जेवर एयरपोर्ट के लोकार्पण की तैयारियां अंतिम चरण में, सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow