Hardoi: आर आर इंटर कॉलेज में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन का आयोजन। 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) हरदोई नगर इकाई के तत्वावधान में नगर के आर आर इंटर कॉलेज में ‘वंदे मातरम्’ गीत

Apr 11, 2026 - 15:57
48 Views
Hardoi: आर आर इंटर कॉलेज में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन का आयोजन। 
आर आर इंटर कॉलेज में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन का आयोजन। 

हरदोई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) हरदोई नगर इकाई के तत्वावधान में नगर के आर आर इंटर कॉलेज में ‘वंदे मातरम्’ गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक वंदे मातरम् गायन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य कौशलेंद्र प्रताप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि देशभक्ति, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की भावना का प्रतीक है। यह गीत हमें अपने देश के प्रति कर्तव्यों का स्मरण कराता है और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

वहीं कार्यक्रम का संचालन करते हुए एबीवीपी के नगर सह मंत्री शिवम दीक्षित ने कहा कि परिषद ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्रों को उनके गौरवशाली इतिहास और राष्ट्र से जोड़ने का कार्य करती है। उन्होंने बताया कि परिषद का उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक और सक्रिय बनाना भी है।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने एक स्वर में ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर देशभक्ति का संदेश दिया।

Also Read- Hardoi: मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow