Hardoi: गरीबों को मिली राहत: हरदोई में लगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, रजनी तिवारी ने किया शुभारंभ। 

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, हरदोई के तत्वावधान में रेड क्रॉस भवन परिसर में शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर

Apr 11, 2026 - 15:51
38 Views
Hardoi: गरीबों को मिली राहत: हरदोई में लगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, रजनी तिवारी ने किया शुभारंभ। 
गरीबों को मिली राहत: हरदोई में लगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, रजनी तिवारी ने किया शुभारंभ। 

हरदोई। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, हरदोई के तत्वावधान में रेड क्रॉस भवन परिसर में शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं और समय-समय पर इनका आयोजन होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आए हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।

शिविर में हृदय रोग, न्यूरो सर्जरी, पेट रोग, ऑर्थोपेडिक एवं सामान्य रोगों से संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। इस अवसर पर 200 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम में चरक अस्पताल लखनऊ के सीईओ प्रदीप सिंह चौहान भी उपस्थित रहे। साथ ही रेडक्रॉस सोसाइटी के सभापति डॉ रमेश अग्रवाल, डॉ सुरेश अग्निहोत्री, सचिव , सुनील सिंह सोमवंशी, उपसभापति अखिलेश सिंह सिकरवार, कोषाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता, अलका गुप्ता, गोपाल द्विवेदी, महेश चंद्रा, बॉबी ओमर, आशुतोष गुप्ता, लक्ष्मी कांत मिश्रा, सुधीर अवस्थी, अभिषेक श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Also Read- Hardoi: भाजपा स्थापना दिवस पर ग्राम भरिगवां में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow