Hardoi: गर्भवती महिलाओं में एनीमिया खत्म करने को स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल, FRU स्टाफ को मिला विशेष प्रशिक्षण। 

गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाओं में खून की कमी को जड़ से ख़त्म करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक

May 7, 2026 - 21:53
43 Views
Hardoi: गर्भवती महिलाओं में एनीमिया खत्म करने को स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल, FRU स्टाफ को मिला विशेष प्रशिक्षण। 
गर्भवती महिलाओं में एनीमिया खत्म करने को स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल, FRU स्टाफ को मिला विशेष प्रशिक्षण। 

हरदोई: गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाओं में खून की कमी को जड़ से ख़त्म करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशेष पहल की गयी है | जनपद के होटल महेंद्र प्लाज़ा में मैटरनल इनीशिएटिव – Screen Refer Track Test के अंतर्गत एफ़आरयू (FRU- फर्स्ट रेफरल यूनिट) संडीला, बिलग्राम, हरपालपुर एवं पिहानी पर कार्यरत चिकित्सा अधिकारियों और स्टाफ नर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया | प्रशिक्षण में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों को एनीमिया मुक्त भारत (AMB) दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। 

प्रशिक्षण का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० भवनाथ पाण्डेय के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया | इस अवसर पर आपने बताया कि इस प्रशिक्षण के मुख्य उद्देश्य गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाओं में एनीमिया की शीघ्र पहचान करना, मध्यम और गंभीर रूप से एनीमिक महिलाओं को FRU पर रेफर करना, लाभार्थियों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से ट्रैक करना तथा आयरन और फोलिक एसिड की खुराक और गंभीर मामलों में आयरन सुक्रोस या ब्लड ट्रांसफ्यूजन के माध्यम से त्वरित उपचार प्रदान करना है | प्रशिक्षण केजीएमयू तथा टेक्नीकल सपोर्ट यूनिट के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण में आये प्रशिक्षार्थियों को एफसीएम (Ferric Carboxymaltose) थेरेपी के बारे में जानकारी दी गयी जो एनीमिया के तीव्र उपचार में वरदान साबित होगा |इस मौके पर केजीएमयू से डॉक्टर शालिनी सिंह tsu से डॉ प्रशांत मिश्रा डिप्टी डायरेक्टर यूपीटीयू, मिथिलेश पाठक वरिष्ठ राज्य स्तरीय विशेषज्ञ, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता, डॉक्टर चिराग यूपीटीयू, डॉ विशाल baabru यूपीटीयू से आदि मौजूद रहे। 

Also Read- Hardoi: जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं 56 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow