Hardoi: मनरेगा और 15वें वित्त आयोग के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, डीएम अनुनय झा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश। 

स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे मनरेगा 15वा वित्त राज्य वित्त, केन्द्रीय वित्त,

By INA News Desk
May 7, 2026 - 21:47
89 Views
Hardoi: मनरेगा और 15वें वित्त आयोग के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, डीएम अनुनय झा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश। 
मनरेगा और 15वें वित्त आयोग के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, डीएम अनुनय झा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश। 

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे मनरेगा 15वा वित्त राज्य वित्त, केन्द्रीय वित्त, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम आदि के कार्यो के सम्बन्ध मे समीक्षा हेतु बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) तथा 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत चल रहे कार्यों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए और कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। मनरेगा के तहत अधिक से अधिक जॉब कार्ड धारकों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा पंचायत स्तर पर 15वें वित्त आयोग की धनराशि का सदुपयोग करते हुए ठोस विकास कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एनआरएलएम की समीक्षा करते हुये उन्होंने बीएमएम को अधिक से अधिक समूह गठन के निर्देश दिये, तथा सभी से अब तक की स्थिति के बारे मे जानकारी ली। उन्होंने डीसी मनरेगा को निर्देश दिये कि मनरेगा द्वारा कार्यो मे तेजी लाते हुये चकरोड़, तालाब व नाली सफायी कराने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न होने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में डिजीटल लाईब्रेरी में बुक, अलमारी, फर्नीचर गुणवत्तायुक्त होना चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध मे विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने एडीओ पंचायत बिलग्राम को कार्यो मे लापरवाही करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट संस्कृति, परियोजना निदेशक, अर्थ एवं सख्या अधिकारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम व समस्त खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं 56 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow