Hardoi News: हरदोई में मतदाता सूची में नाम जोड़ने का विशेष अभियान, 452 बूथों पर फॉर्म-6 भरवाए गए

ईआरओ ने दो दर्जन से अधिक बूथों का किया निरीक्षण, फॉर्म-6 भरवाने और मतदान केंद्रों के शत-प्रतिशत सत्यापन के निर्देश

By INA News Desk
Oct 17, 2026 - 19:32
5 Views
Hardoi News: हरदोई में मतदाता सूची में नाम जोड़ने का विशेष अभियान, 452 बूथों पर फॉर्म-6 भरवाए गए

हरदोई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को दिए गए निर्देशों के क्रम में 156-हरदोई विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र के 452 पोलिंग बूथों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की उपस्थिति में पात्र मतदाताओं से नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरवाए गए।

अभियान की निगरानी के लिए विधानसभा क्षेत्र में तैनात 43 सुपरवाइजरों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यों का पर्यवेक्षण किया। इस दौरान फॉर्म-6 की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही सभी बीएलओ के बीएलओ ऐप में लॉग-इन की स्थिति की जांच की गई। सुपरवाइजरों ने मतदान केंद्रों का सत्यापन भी किया। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) ने अपने-अपने सुपरवाइजर क्षेत्रों में अभियान के दौरान उपस्थिति सुनिश्चित कराई।

ईआरओ ने दो दर्जन से अधिक बूथों का किया निरीक्षण

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO), 156-हरदोई विधानसभा क्षेत्र ने अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इनमें आदर्श इंटर कॉलेज हरदोई के बूथ संख्या 202, 203, 204, 205 और 206; आरआर इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 286, 287, 288 और 289; लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 224 से 229; गंगा देवी इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 256 से 261 तथा आईटीआई हरदोई के बूथ संख्या 249 से 254 शामिल रहे। इसके अतिरिक्त दो दर्जन से अधिक बूथों का निरीक्षण किया गया।

फॉर्म-6 भरवाने और सत्यापन पर विशेष जोर

अभियान के दौरान सभी बीएलओ से चेकलिस्ट के माध्यम से सूचनाएं प्राप्त की जा रही हैं। वहीं, एईआरओ एवं सुपरवाइजरों के माध्यम से मतदान केंद्रों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित कराया गया है। अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन करने तथा पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए अधिक से अधिक फॉर्म-6 भरवाने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन की ओर से मतदाता सूची को अद्यतन करने और निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए अभियान की नियमित निगरानी की जा रही है।

— एसडीएम सदर, हरदोई / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 156-हरदोई विधानसभा क्षेत्र

Also Read- Bombay High Court on ECI: सॉफ्टवेयर की गलतियों पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से पूछा- क्या तकनीक कानून से ऊपर हो गई?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement