Hardoi News: हरदोई में SSR-2027 को लेकर बैठक, 23 अक्टूबर तक आपत्ति और प्रस्ताव मांगे
तहसील सदर हरदोई में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं 156-हरदोई विधानसभा क्षेत्र के सभी सहायक रजिस्ट्रीकरण
हरदोई। तहसील सदर हरदोई में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं 156-हरदोई विधानसभा क्षेत्र के सभी सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SSR-2027) के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मतदान केंद्रों के संभाजन एवं मतदेय स्थलों की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि जर्जर भवनों, बाढ़ अथवा अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त या गिर चुके भवनों में संचालित मतदेय स्थलों को आवश्यकतानुसार परिवर्तित करने की प्रक्रिया पर विचार किया जाए। इसके साथ ही मतदान के लिए निर्धारित सभी भवनों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि यदि किसी मतदेय स्थल को लेकर कोई आपत्ति, सुझाव या प्रस्ताव हो, तो उसे 23 अक्टूबर 2026 से पूर्व प्रस्तुत करें, ताकि प्राप्त प्रस्तावों पर समय रहते विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा SSR-2027 के संबंध में जारी समय-सारिणी से सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। बैठक का उद्देश्य मतदेय स्थलों की व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना तथा निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आगे बढ़ाना रहा।
What's Your Reaction?



