Hardoi News: जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु एवं व्यापार बन्धु की बैठक, लंबित समस्याओं के निस्तारण के निर्देश
स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु एवं व्यापार बन्धु की समीक्षा बैठक आयोजित
Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु एवं व्यापार बन्धु की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय मे निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में व्यापारियों द्वारा गुप्ता कॉलोनी में जल निकासी की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी (ईओ) को समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, जर्जर विद्युत पोल के पास पेड़ों की छंटाई कराने के संबंध में भी प्रकरण उठाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

व्यापारियों द्वारा सीएसएन डिग्री कॉलेज के पास सड़क की समस्या से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी से संबंधित प्रकरण की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर ठेले वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण की समस्या से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को ठेले वालों को व्यवस्थित करने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में माधोगंज-बघौली मार्ग पर गड्ढों की समस्या के संबंध में भी चर्चा की गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मार्ग के गड्ढों को भरवाते हुए पैच वर्क कराने के निर्देश दिए, ताकि आवागमन सुगम हो सके। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी तथा व्यापारी उपस्थित रहें।
What's Your Reaction?



