मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मुकेश अग्रवाल ने किया शुभारंभ

बावन/हरदोई: सीएचसी बावन में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण  होने के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर

By INA News Desk
Jun 15, 2026 - 12:45
60 Views
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मुकेश अग्रवाल ने किया शुभारंभ
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मुकेश अग्रवाल ने किया शुभारंभ
Advertisement
Advertisement

बावन/हरदोई: सीएचसी बावन में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण  होने के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल द्वारा फीता काटकर किया गया।स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में स्वास्थ्य शिविर में भाग लिया और मुफ्त चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में आए मरीजों की मुफ्त खून जांच, बीपी और शुगर की जांच की गई। डॉक्टरों द्वारा परामर्श के बाद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां बांटी गईं।डॉक्टरों की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की बारीकी से जांच की। शिविर में आए हुए लोगों को  संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं।

आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई हैं। इसी सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए आज इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है ताकि क्षेत्र का कोई भी नागरिक इलाज से वंचित न रहे। बावन के ब्लॉक प्रमुख धर्मेन्द्र सिंह ने आयुष्मान भारत और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर ढंग से प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की सराहना की।

इस मौके पर सीएचसी बावन के अधीक्षक डॉ पंकज मिश्रा ने शिविर में आए सभी का आभार व्यक्त करते हुए पीएम राहत योजना के बारे में बताया जिसके अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल प्रत्येक व्यक्ति को डेढ़ लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेशपाल वर्मा,देश दीपक दीक्षित,नाजिम खान,हेमंत सिंह,श्याम सिंह,वीरपाल वर्मा के अलावा बड़ी संख्या में प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित भारी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

Also Read- Hardoi: प्रधानमंत्री मोदी के सेवा, सुशासन और विकास के 12 वर्ष पूर्ण: प्रभारी मंत्री असीम अरूण बोले- हर क्षेत्र में हुआ अभूतपूर्व परिवर्तन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement