गोलियों की गूंज के बीच फतेहपुर पुलिस का एक्शन, एक गौकश गिरफ्तार, साथी फरार

सहारनपुर: जनपद में अपराध और गौकशी पर लगाम कसने के अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली

Jun 15, 2026 - 13:07
26 Views
गोलियों की गूंज के बीच फतेहपुर पुलिस का एक्शन, एक गौकश गिरफ्तार, साथी फरार
गोलियों की गूंज के बीच फतेहपुर पुलिस का एक्शन, एक गौकश गिरफ्तार, साथी फरार

सहारनपुर: जनपद में अपराध और गौकशी पर लगाम कसने के अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और गौकशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर गौकश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी,जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ईनाम निवासी ग्राम खुजनावर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, गौकशी के उपकरण तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रही है।
थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को फतेहपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गौकशी समेत कई गंभीर आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है

Also Read- TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ शिक्षक भर्ती घोटाले में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर ED का शिकंजा पूरी तरह कसा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow