Sambhal: योगी के 'गाय हमारी माता है' बयान पर मुस्लिम धर्मगुरु का बड़ा दांव, बोले- राष्ट्रीय माता घोषित करो!

मुफ्ती आलम रज़ा नूरी बोले- राष्ट्रीय माता का दर्जा मिलने से रुकेगी गोतस्करी, मॉब लिंचिंग और राजनीति

By INA News Desk
Jun 2, 2026 - 18:00
48 Views
Sambhal: योगी के 'गाय हमारी माता है' बयान पर मुस्लिम धर्मगुरु का बड़ा दांव, बोले- राष्ट्रीय माता घोषित करो!
मुफ्ती आलम रज़ा नूरी, मुस्लिम धर्मगुरु

उवैस दानिश, सम्भल

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाय को माता बताने वाले बयान पर अब मुस्लिम धर्मगुरु मुफ़्ती आलम रज़ा नूरी ने बड़ा बयान दिया है। मुफ़्ती नूरी ने कहा कि उनके अनुसार गाय एक पशु है, लेकिन अगर सरकार और हिंदू समाज की आस्था गाय को माता मानती है तो उसे राष्ट्रीय माता घोषित कर देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि ऐसा होने से गोतस्करी, गोहत्या, मॉब लिंचिंग और गाय के नाम पर होने वाली राजनीति पर रोक लग सकती है।

मुस्लिम धर्मगुरु मुफ़्ती आलम रज़ा नूरी ने कहा कि गाय को हमेशा से पशु माना जाता रहा है। किताबों से लेकर सरकारी विभागों तक में गाय को पशु की श्रेणी में रखा गया है। लेकिन उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाय को माता मानते हैं तो फिर सरकार को इसे राष्ट्रीय माता घोषित करने की दिशा में कदम उठाना चाहिए। मुफ़्ती नूरी ने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों में गोहत्या को लेकर अलग-अलग कानून हैं। ऐसे में राष्ट्रीय स्तर पर कोई स्पष्ट व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। उनका कहना है कि राष्ट्रीय माता का दर्जा मिलने से गाय की हत्या और तस्करी पर अंकुश लगेगा, तस्कर माफियाओं पर कार्रवाई होगी और गाय के नाम पर होने वाले विवाद भी कम होंगे। मुफ़्ती नूरी ने यह भी कहा कि गाय के मुद्दे पर राजनीति बंद होनी चाहिए और इसके नाम पर होने वाली मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं पर भी रोक लगनी चाहिए। उनका यह बयान अब राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में नई बहस को जन्म दे सकता है। गाय को लेकर देश में अक्सर सियासत गरमाती रही है, लेकिन इस बार एक मुस्लिम धर्मगुरु ने राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग कर नई चर्चा छेड़ दी है। अब देखना होगा कि इस बयान पर राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Also Read- कर्नाटक की राजनीति में महाबदलाव की आहट: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुलाई कैबिनेट की विशेष बैठक, पद छोड़ने के दिए संकेत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow