Bajpur: गैस ब्लैक करने वाले माफियाओ को जेल भेजें- राजेश कुमार 

मंडी में स्थित इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक बाबूराम से पूर्व राज्य दर्जा मंत्री ने राजेश कुमार ने डीएसी कोड को लेकर वार्ता की

By INA News Desk
Jun 2, 2026 - 17:52
25 Views
Bajpur: गैस ब्लैक करने वाले माफियाओ को जेल भेजें- राजेश कुमार 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। मंडी में स्थित इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक बाबूराम से पूर्व राज्य दर्जा मंत्री ने राजेश कुमार ने डीएसी कोड को लेकर वार्ता की एक हफ्ते में व्यवस्था नहीं सुधरी तो अंजाम भुगत ने के लिए तैयार रहे। पूर्व राज्य दर्जा मंत्री राजेश कुमार ने इंडेन गैस के प्रबंधक बाबूराम तथा पूर्ति निरीक्षक विपिन कुमार तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान से गैस की कालाबाजारी एवं क़िल्लत तथा डीएसी कोड को लेकर वार्ता करते हुए एक सप्ताह के अंदर व्यवस्था में सुधारने के सख्त निर्देश दिए गए।

ऐसे लोग सरकार की छवि को धूमिल करने में लगे हैं जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गैस की कालाबाजारी एवं क़िल्लत को लेकर जल्द ही ठोस कदम उठाने होंगे इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से भी वार्ता की गई है। उन्होंने कहा है कि डीएसी कोड की समस्या का निस्तारण जल्द किया जाए लोगों की गैस की पर्ची कैंसिल हो रही है लोग इस समस्या को लेकर काफी परेशान है। गैस प्रबंधक बाबूराम ने कहा पहले से गैस की सप्लाई एवं होम डिलीवरी में काफी सुधार लाया गया है और जल्द ही इन समस्याओं से निस्तारण दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।इस मौके पर प्रमोद राजहंस,अरुण कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

Also Read- Kushinagar: हमने शोहदों को ठीक किया, जो बोली से नहीं माना वो गोली से जरूर मान गया: सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow