Hardoi: जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने किया बालाजी महाराज का पूजन-अर्चन, सर्वजन कल्याण की कामना। 

ज्येष्ठ मास के पंचम बड़े मंगल पर जिला पंचायत कार्यालय परिवार द्वारा जिला पंचायत परिसर, हरदोई मे श्रद्धा एवं भक्ति

Jun 2, 2026 - 17:36
23 Views
Hardoi: जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने किया बालाजी महाराज का पूजन-अर्चन, सर्वजन कल्याण की कामना। 
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने किया बालाजी महाराज का पूजन-अर्चन, सर्वजन कल्याण की कामना। 

हरदोई: ज्येष्ठ मास के पंचम बड़े मंगल पर जिला पंचायत कार्यालय परिवार द्वारा जिला पंचायत परिसर, हरदोई मे श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भण्डारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती ने जिला पंचायत परिवार के साथ बालाजी महाराज का विधिवत पूजन-अर्चन कर, भण्डारा मे उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि बड़े मंगल की परम्परा भारतीय संस्कृति, सेवा, समर्पण एवं लोककल्याण की भावना का प्रतीक है। 

ऐसे आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग एवं धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। इसी क्रम मे अध्यक्ष प्रेमावती ने जिला पंचायत परिसर मे उपस्थित सभी आगंतुकों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए, बालाजी महाराज से सर्वजन कल्याण की प्रार्थना की। इस अवसर पर सदस्य राष्ट्रीय परिषद/क्षेत्रीय महामंत्री अनु मोर्चा अवध क्षेत्र भाजपा पीके वर्मा, अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप कुमार गुप्ता सहित जिला पंचायत कार्यालय के कर्मचारी व् श्रद्धालुजन ने भंडारा का पुण्य प्रसाद प्राप्त कर, धार्मिक एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

Also Read- Kushinagar: हमने शोहदों को ठीक किया, जो बोली से नहीं माना वो गोली से जरूर मान गया: सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow