Hardoi News: हरदोई में शिक्षक-स्नातक निर्वाचन की तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने लखनऊ खण्ड शिक्षक एवं खण्ड स्नातक निर्वाचन-2026 को
Hardoi: जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने लखनऊ खण्ड शिक्षक एवं खण्ड स्नातक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से राजकीय इण्टर कॉलेज, हरदोई स्थित पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?



