Hardoi News: बारिश ने बढ़ाई चुनौती, DM-SP ने किया ग्राउंड निरीक्षण; जलनिकासी को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने आज बारिश के दृष्टिगत अटल चौराहा, आर टी ओ चौराहा
Hardoi News: जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने आज बारिश के दृष्टिगत अटल चौराहा, आर टी ओ चौराहा, मन्नापुरवा पावर हाउस एवं स्वशासी राज्य चिकित्सालय महाविद्यालय से संबद्ध जिला चिकित्सालय सहित विभिन्न स्थलों मार्गों आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि बारिश के दृष्टिगत जल निकासी के कार्य को प्राथमिकता पर कराया जाय। मन्नापुरवा पावर हाउस में चल रहे जल निकासी कार्य का भी जिलाधिकारी ने जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही जहां कहीं जलभराव की समस्या हो, वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने मन्नापुरवा पावर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां विद्युत आपूर्ति एवं बारिश के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बारिश के दौरान विद्युत व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने स्वशासी राज्य चिकित्सालय महाविद्यालय से संबद्ध जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मरीजों से वार्ता करके उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा आपातकालीन सेवा की स्थिति भी देखी। जिलाधिकारी ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं की समय से उपलब्धता सुनिश्चित की जाय तथा समस्त स्टाफ को सक्रिय रखा जाय।

पर्याप्त दवाओं एवं सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपाली भार्गव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, उप जिलाधिकारी सदर मयंक कुंडु सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Also Click : Drug Free Zone: नशे के खिलाफ यूपी सरकार का सख्त एक्शन, 500 मीटर दायरे में बनेगा ‘ड्रग फ्री जोन’
What's Your Reaction?