Hardoi News: सांडी में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, समूह गान में भगहर और लोकनृत्य में बमटापुर खास अव्वल

विकासखंड सांडी में 22 अक्टूबर 2026 को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं शैक्षिक-सांस्कृतिक समारोह 2026-27 का आयोजन

By INA News Desk
Oct 22, 2026 - 16:14
5 Views
Hardoi News: सांडी में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, समूह गान में भगहर और लोकनृत्य में बमटापुर खास अव्वल

सांडी / हरदोई। विकासखंड सांडी में 22 अक्टूबर 2026 को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं शैक्षिक-सांस्कृतिक समारोह 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों के उत्साह, अनुशासन और खेल भावना ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन एवं मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय सांडी के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि प्राथमिक विद्यालय बमटापुर खास के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया।

सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भगहर और बमटापुर खास का दबदबा

सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्राथमिक विद्यालय भगहर ने समूह गान में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, प्राथमिक विद्यालय बमटापुर खास ने लोकनृत्य में बाजी मारकर विकासखंड का गौरव बढ़ाया। खो-खो और पीटी प्रतियोगिताओं में सरफरा का दबदबा रहा।

दौड़ प्रतियोगिताओं में अंशिका ने दिखाया जलवा

प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में संदीप, 100 मीटर में शिवम, 200 मीटर में ललित और 400 मीटर दौड़ में सुभाष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अंशिका ने 50, 100 और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि 400 मीटर दौड़ में छोटी बिटिया ने बाजी मारी।

उच्च प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में सानू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 400 मीटर दौड़ में नीरज विजेता रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में श्रुति पांडेय, 200 मीटर में संतोष और 400 मीटर दौड़ में सुषमा ने प्रथम स्थान हासिल किया।

लंबी कूद, ऊंची कूद और श्रुतलेख में भी दिखी प्रतिभा

लंबी कूद की प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग प्रतियोगिता में सुभाष और बालिका वर्ग में अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर की लंबी कूद में बालक वर्ग से होरीलाल और बालिका वर्ग से रंजना ने बाजी मारी। ऊंची कूद में रिवतान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

श्रुतलेख प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर परी सिंह और उच्च प्राथमिक स्तर पर मानवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया।

खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं : डॉ. सुनील कुमार सिंह

खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और टीम भावना का विकास होता है। पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बच्चों के जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं और बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे विद्यार्थियों को शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करें, ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

शिक्षकों ने बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह

कार्यक्रम में एआरपी आदर्श अवस्थी, शेरपाल, रामबरन, मोहम्मद इरफान और प्रभाकर मिश्र सहित शिक्षक देवेंद्र तिवारी, संजय शुक्ल, सत्येंद्र कुमार सिंह, रामकृष्ण राजपूत, नीरज पटेल, शाहीन अख्तर, सुनील कुमार, तेज बहादुर, दुर्गेश तिवारी, अनुराग तिवारी, अतुल कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, रमेश कुमार, वीरेंद्र दीक्षित, अभिषेक कुमार, अभिषेक सिंह, अवनीश यादव, सर्वदमन सिंह, मोहम्मद उस्मान, अफजल मोहम्मद, संतोष, शुभा वर्मा, अनुराधा शुक्ला, दिव्या अवस्थी, नीलम देवी, रत्ना त्रिपाठी, श्रिया पांडेय, गरिमा और नीलम भारद्वाज समेत अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Also Read- UP News: योगी सरकार का बड़ा फैसला: 455 लेखपाल बने राजस्व निरीक्षक, जल्द मिलेगी नई तैनाती

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement