Sambhal: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, कुरैश कॉन्फ्रेंस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

सम्भल में कुरैश कॉन्फ्रेंस रजिस्टर्ड के पदाधिकारियों ने शनिवार को उपजिलाधिकारी निधि पटेल को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार

May 23, 2026 - 18:55
28 Views
Sambhal: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, कुरैश कॉन्फ्रेंस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, कुरैश कॉन्फ्रेंस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल में कुरैश कॉन्फ्रेंस रजिस्टर्ड के पदाधिकारियों ने शनिवार को उपजिलाधिकारी निधि पटेल को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इफ़्तेख़ार अहमद ने कहा कि गाय के नाम पर लगातार विवाद और मॉब लिंचिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें खास तौर पर कुरैशी और मुस्लिम समाज को निशाना बनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि देश में करीब 6.5 करोड़ की आबादी वाला कुरैशी समाज वर्षों से गौवंश अधिनियम का पालन करता आ रहा है, लेकिन इसके बावजूद बेगुनाह लोगों का उत्पीड़न हो रहा है और कई लोग जेलों में बंद हैं। इफ्तेखार अहमद ने आरोप लगाया कि केवल एक समाज को टारगेट करना गलत है, जबकि पशुओं की खरीद-फरोख्त और संबंधित कारोबार में अन्य समाजों के लोग भी शामिल रहते हैं। कुरैश कॉन्फ्रेंस ने ज्ञापन में मांग की कि जनहित, राष्ट्रहित और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार जल्द से जल्द गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे, ताकि इस मुद्दे पर चल रहे विवादों और हिंसक घटनाओं पर रोक लग सके। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। इफ्तेखार अहमद ने बताया कि कुरैश कॉन्फ्रेंस रजिस्टर्ड के नेशनल प्रेसिडेंट और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सनव्वर अली कुरैशी के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे।

Also Read- 'रवि किशन जैसे लंबे बाल नहीं, मेरे जैसे छोटे बाल रखें', मुख्यमंत्री योगी का युवाओं को मजाकिया परामर्श।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow