Sambhal: सम्भल में गरजा बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप।

सम्भल शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर एक बार फिर गरजा। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल

May 23, 2026 - 18:59
62 Views
Sambhal: सम्भल में गरजा बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप।
सम्भल में गरजा बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप।

उवैस दानिश, सम्भल

  • यशोदा चौराहे से मैन बाजार तक प्रशासन का बड़ा अभियान, दोबारा कब्जा करने वालों पर होगी कार्रवाई

सम्भल शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर एक बार फिर गरजा। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल यशोदा चौराहा से मैन बाजार तक प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे लगे अस्थाई ठेले, पटरी दुकानों और अन्य अवैध कब्जों को बुलडोजर से हटाया गया। अचानक शुरू हुई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

अभियान सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें सीओ कुलदीप सिंह, एआरटीओ, नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मौजूद रही। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था भी सुचारू दिखाई दी। सिटी मजिस्ट्रेट ने साफ चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने अगले चरण के लिए भी तैयारी शुरू कर दी है। कोतवाली से चमन सराय होते हुए नगर पालिका तक की सड़क को चिन्हित कर लिया गया है, जहां जल्द ही बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के इस सख्त रुख से शहर में अवैध कब्जाधारियों में डर का माहौल बना हुआ है।

Also Read- Lucknow: पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए निभानी होगी सामूहिक जिम्मेदारी - सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow