Sitapur : सीतापुर के ललियापुर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, बिना नक्शे के काटी जा रही थी कॉलोनी

इस कार्रवाई के दौरान उन लोगों ने कड़ा विरोध किया जो यहाँ पहले ही जमीन खरीद चुके थे। हालोपुर के रहने वाले रूपेश शुक्ला ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब यह काम शुरू हुआ था, तब अधिकारियों ने इसे क्यों नहीं रोका। अब रास्ते टूटने से उनके

By INA News Desk
Apr 13, 2026 - 21:35
25 Views
Sitapur : सीतापुर के ललियापुर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, बिना नक्शे के काटी जा रही थी कॉलोनी
Sitapur : सीतापुर के ललियापुर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, बिना नक्शे के काटी जा रही थी कॉलोनी

रिपोर्ट : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

खैराबाद के ललियापुर मोहल्ले में खेती की जमीन पर बिना अनुमति के की जा रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सिटी मजिस्ट्रेट मीनाक्षी पांडे की देखरेख में पहुंची टीम ने जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण और वहां बनाए गए रास्तों को ढहा दिया। जांच में पता चला कि एहसान अली और वजी अहमद बिना किसी लेआउट या नक्शा पास कराए कृषि भूमि को आवासीय प्लॉट के रूप में बेच रहे थे। शिकायतों की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया।

इस कार्रवाई के दौरान उन लोगों ने कड़ा विरोध किया जो यहाँ पहले ही जमीन खरीद चुके थे। हालोपुर के रहने वाले रूपेश शुक्ला ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब यह काम शुरू हुआ था, तब अधिकारियों ने इसे क्यों नहीं रोका। अब रास्ते टूटने से उनके मकान तक पहुंचने का रास्ता बंद हो गया है। एक अन्य व्यक्ति निरंजन की बाउंड्री भी तोड़ दी गई, जिससे लोग काफी गुस्से में दिखे। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि आसपास कई और जगहों पर अवैध निर्माण हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन केवल चुनिंदा जगहों पर ही कार्रवाई कर रहा है। ध्वस्तीकरण के समय कुछ प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत की चर्चा भी होती रही। सिटी मजिस्ट्रेट ने साफ कर दिया है कि नियमों के खिलाफ किसी भी प्लाटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बिना लेआउट पास कराए किए गए निर्माणों को हटाया जाएगा।

Also Click : बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार, सत्ता हस्तांतरण के बीच मांझी बोले- 'नीतीश के बिना विकास की कल्पना कठिन'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow