Ballia : बेदूआ बंधे से शराब की दुकानें हटाने के लिए नागरिकों ने जिलाधिकारी को सौंपा पत्र
इन दुकानों के कारण रास्ते पर हर समय नशेडियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे वहां से गुजरने वाले नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और छात्राओं को काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब के नशे में धुत लोग आ
Report- S.Asif Hussain Zaidi
बलिया नगर के पांच मोहल्लों के निवासियों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी से बेदूआ बंधे पर स्थित शराब और बीयर की दुकानों को हटाने की मांग की है। इस मांग को लेकर जापलिनगंज, बेदूआ, कृष्णा नगर, यारपुर और निरोहा नगर के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी समस्याओं को लेकर शिकायती पत्र दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के बाजार, मंदिर और स्कूल जाने के लिए बेदूआ बंधा ही मुख्य रास्ता है, लेकिन इसी मार्ग पर देशी, अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानें बहुत पास-पास स्थित हैं।
इन दुकानों के कारण रास्ते पर हर समय नशेडियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे वहां से गुजरने वाले नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और छात्राओं को काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब के नशे में धुत लोग आने-जाने वालों पर भद्दी टिप्पणियां करते हैं और विरोध करने पर स्थानीय लोगों से झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। इस माहौल की वजह से मोहल्ले वालों का वहां रहना और निकलना मुश्किल हो गया है। नागरिकों ने जिला प्रशासन से जनहित में इन दुकानों को किसी दूसरे स्थान पर भेजने की अपील की है।
What's Your Reaction?









