हरदोई में महिला आयोग सदस्य ने सुनीं 28 शिकायतें, कस्तूरबा विद्यालय और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

हरदोई में राज्य महिला आयोग सदस्य एकता सिंह ने जनसुनवाई में 28 मामले सुने। कस्तूरबा विद्यालय और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

Aug 25, 2026 - 23:48
4 Views
हरदोई में महिला आयोग सदस्य ने सुनीं 28 शिकायतें, कस्तूरबा विद्यालय और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

28 शिकायतों पर महिला आयोग सदस्य ने सुनी फरियाद, कस्तूरबा विद्यालय और वन स्टॉप सेंटर का भी किया निरीक्षण

रिपोर्टर : मुकेश सिंह सोमवंशी

हरदोई। निरीक्षण भवन, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मंगलवार को राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश की सदस्य एकता सिंह ने महिला जनसुनवाई कर पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुईं। आयोग सदस्य ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। थानों से जुड़े मामलों में संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी भी ली गई।

कस्तूरबा विद्यालय का किया निरीक्षण

जनसुनवाई के बाद आयोग सदस्य एकता सिंह ने विकासखंड सुरसा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, रहने की व्यवस्था, भोजन, शिक्षा और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्थाएं भी परखी

आयोग सदस्य ने वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता, सुरक्षा एवं अन्य सेवाओं की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों से केंद्र में आने वाली पीड़ित महिलाओं के मामलों और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सहायता के संबंध में जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

पात्र महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर

इस दौरान महिला कल्याण से जुड़ी शासन की विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की गई। आयोग सदस्य ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि पात्र एवं जरूरतमंद महिलाओं को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिलाया जाए।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम, सीओ सिटी, डिप्टी सीएमओ, वरिष्ठ सहायक सतीश कुमार, सेंटर मैनेजर शाहाबाद मिथिलेश कुमारी, सुरभि सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi: हरदोई में सीडीओ का औचक निरीक्षण, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में मिलीं खामियां; तीन कर्मचारियों का वेतन बाधित, तीन को आरोप पत्र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow