Saharanpur : ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की उठी मांग, भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा पत्र

उन्होंने जिलाध्यक्ष से अनुरोध किया कि वे इन मांगों को शासन तक पहुंचाने में मदद करें। इस दौरान दानिश अंसारी, असलूब, रजत, जीशान, सुभाष चंद्र चौधरी, प्रीतम सैनी और अन्य प्रधानों ने एकजुटता दिखाते हुए अपनी आवाज बुलंद की।

Apr 13, 2026 - 21:44
33 Views
Saharanpur : ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की उठी मांग, भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा पत्र
Saharanpur : ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की उठी मांग, भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा पत्र

सहारनपुर में नई दृष्टि नव युग प्रधान संगठन के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्राम प्रधानों ने भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा से भेंट की। प्रधानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पत्र सौंपकर अपना कार्यकाल बढ़ाने की अपील की है। संगठन के अध्यक्ष संजय वालिया ने कहा कि ग्राम प्रधानों की कई समस्याएं और मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री के सामने मजबूती से रखा जाना जरूरी है।

उन्होंने जिलाध्यक्ष से अनुरोध किया कि वे इन मांगों को शासन तक पहुंचाने में मदद करें। इस दौरान दानिश अंसारी, असलूब, रजत, जीशान, सुभाष चंद्र चौधरी, प्रीतम सैनी और अन्य प्रधानों ने एकजुटता दिखाते हुए अपनी आवाज बुलंद की। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा ने सभी प्रधानों की बात ध्यान से सुनी और भरोसा दिया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और जरूरी कार्यवाही के लिए सिफारिश की जाएगी।

Also Click : बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार, सत्ता हस्तांतरण के बीच मांझी बोले- 'नीतीश के बिना विकास की कल्पना कठिन'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow