Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 कृषि वैज्ञानिकों को किया सम्मानित, खेती की नई तकनीक पर दिया जोर

पुरस्कारों की श्रेणी में मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. सत्य प्रकाश को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया। विशिष्ट वैज्ञानिक श्रेणी में डॉ. लोकेश कुमार गंगवार, डॉ. अखिलेश चन्द्र मि

By INA News Desk
Apr 8, 2026 - 22:24
34 Views
Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 कृषि वैज्ञानिकों को किया सम्मानित, खेती की नई तकनीक पर दिया जोर
Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 कृषि वैज्ञानिकों को किया सम्मानित, खेती की नई तकनीक पर दिया जोर

लखनऊ में आयोजित छठी उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वैज्ञानिकों की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश कृषि वैज्ञानिक सम्मान योजना के तहत 15 वैज्ञानिकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही कृषि विज्ञान अकादमी के 30 अन्य वैज्ञानिकों को भी उनके बेहतरीन कार्यों के लिए सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने खेती-किसानी से जुड़ी कई पुस्तकों का विमोचन किया और आधुनिक तकनीक व नए प्रयोगों के माध्यम से कृषि को बढ़ावा देने पर चर्चा की।

पुरस्कारों की श्रेणी में मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. सत्य प्रकाश को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया। विशिष्ट वैज्ञानिक श्रेणी में डॉ. लोकेश कुमार गंगवार, डॉ. अखिलेश चन्द्र मिश्रा, प्रो. अनिल कुमार गंगवार, डॉ. वैशाली और डॉ. कृष्ण कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। डॉ. श्वेता को विशिष्ट महिला वैज्ञानिक पुरस्कार मिला। युवा वैज्ञानिक वर्ग में डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता, डॉ. मनीष पांडेय, डॉ. प्रमिला उमराव, डॉ. विशाल चुग और डॉ. रूपन रघुवंशी को पुरस्कृत किया गया।इसके अलावा डॉ. उत्कर्ष सिंह, डॉ. निमित सिंह और डॉ. संदीप कुमार को उनकी पीएचडी थीसिस के लिए सम्मानित किया गया। संस्थान श्रेणी में रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी को उत्कृष्ट कृषि संस्थान का पुरस्कार मिला। कृषि क्षेत्र में काम करने वाले नए स्टार्टअप जैसे ड्रोनटेक लैब, गरिमा डी-हाईड्रेटेड फूड, ग्रीनॉक्स फूड, श्रीदेश आर्गेनिक फार्म और वेलविद इण्डिया को भी प्रोत्साहित किया गया। हापुड़ में पुरानी गोशाला का बेहतर संचालन करने वाले सुरेश कुमार गुप्ता को उत्कृष्टता प्रमाणपत्र दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैज्ञानिकों के प्रयास और नवाचार से किसानों की आय और उत्पादकता में सुधार होगा।

Also Click : Sambhal : घर से नहीं निकल पाएगी बीजेपी- जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा हमला, पोस्टर विवाद पर सियासत गरम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement