UP Agriculture News: यूपी और नाइजीरिया के बीच कृषि नवाचार पर बनी सहमति, 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश और नाइजीरिया के बीच कृषि क्षेत्र में तकनीकी सहयोग व नवाचार को लेकर अहम बैठक हुई। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने साझा किए विकास के मॉडल।

Aug 19, 2026 - 22:44
5 Views
UP Agriculture News: यूपी और नाइजीरिया के बीच कृषि नवाचार पर बनी सहमति, 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश के कृषि क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर तकनीकी रूप से सुदृढ़ और अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में एक अहम पहल हुई है। लखनऊ में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में नाइजीरिया के कृषि एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री सीनेटर डॉ. अलीयू साबी अब्दुल्लाही के नेतृत्व में आए 10 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक संपन्न हुई।

इस बैठक में दोनों क्षेत्रों के बीच कृषि नवाचार, आधुनिक तकनीक, खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण विकास में आपसी सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य में किसानों को बीज से लेकर बाजार तक की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरकार का मुख्य ध्येय आधुनिक कृषि यंत्रों, उन्नत तकनीकों और बेहतर प्रबंधन के जरिए खेती की लागत घटाकर किसानों के शुद्ध लाभ में वृद्धि करना है।

नाइजीरियाई प्रतिनिधिमंडल ने अपने देश में कृषि और खाद्य सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रयोगों और नवाचारों की जानकारी साझा की। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रमुख सचिव उद्यान बीएल मीणा, प्रमुख सचिव कृषि रवींद्र तथा सहकारिता निबंधक योगेश कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रदेश में उद्यानिकी, फसल उत्पादन, सहकारिता तंत्र और ग्रामीण विकास के सफल मॉडल प्रस्तुत किए। दोनों पक्षों ने कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन, भंडारण और तकनीकी आदान-प्रदान पर सहमति व्यक्त की।

नाइजीरियाई दल में मोहम्मद इहिएज़ुए अब्दुलमुतालिब, बोलुवाडे एबेनेज़र ओलामिडे, अमीनू बोडिंगा मोहम्मद, डॉ. एडेट एकाँग, इलुरोमी डेबोला, गालान्ती मलामी मोहम्मद, अदुनमो रूफस संडे, डॉ. जिब्रिल शान्ताली मोहम्मद और शैलेंद्र कुमार झा शामिल रहे। बैठक में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, प्रमुख सचिव अजय कुमार शुक्ला, महानिदेशक उपकार संजय सिंह, निदेशक कृषि टीएम त्रिपाठी और निदेशक उद्यान भानु प्रकाश राम त्रिपाठी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow