Sambhal : घर से नहीं निकल पाएगी बीजेपी- जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा हमला, पोस्टर विवाद पर सियासत गरम
बर्क ने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला एक सोची-समझी साजिश के तहत रचा गया है, जिसका मकसद अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के पोस्टरों के ज
Report : उवैस दानिश, सम्भल
यूपी की सियासत में पोस्टर विवाद के बीच सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा और तीखा बयान सामने आया है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर समाजवादी पार्टी भी उसी अंदाज में जवाब देने लगे, तो बीजेपी वाले अपने घरों से नहीं निकल पाएंगे।
बर्क ने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला एक सोची-समझी साजिश के तहत रचा गया है, जिसका मकसद अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के पोस्टरों के जरिए युवाओं को भटकाने और राजनीतिक माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है। सपा सांसद ने दो टूक कहा कि किसी को भी यह अधिकार नहीं है कि वह बिना सबूत किसी नेता या पार्टी की छवि खराब करे। अगर किसी के पास कोई ठोस प्रमाण है तो वह कानूनी प्रक्रिया अपनाए, अन्यथा इस तरह के हवा-हवाई आरोप बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के पास भी ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर वह जवाब दे सकती है और जिनसे बीजेपी को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि पार्टी इस मामले में अपने राष्ट्रीय नेतृत्व से सलाह लेकर आगे की रणनीति तय करेगी। पोस्टर वॉर के बीच इस बयान ने प्रदेश की सियासत को और गर्मा दिया है, और आने वाले चुनावों से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होने के संकेत मिल रहे है।
What's Your Reaction?









