Lucknow : मौसम की सटीक जानकारी के लिए 30 मई तक वेदर स्टेशन बनाने का काम पूरा करने के निर्देश

विंड्स योजना के तहत पूरे प्रदेश के विकास खंडों और ग्राम पंचायतों में आधुनिक उपकरण लगाए जा रहे हैं। योजना के अनुसार ब्लॉक स्तर पर 826 ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन और ग्राम पंचायत स्तर पर 57,702 ऑटोमेटिक रेन

Apr 8, 2026 - 22:26
 0  1
Lucknow : मौसम की सटीक जानकारी के लिए 30 मई तक वेदर स्टेशन बनाने का काम पूरा करने के निर्देश
Lucknow : मौसम की सटीक जानकारी के लिए 30 मई तक वेदर स्टेशन बनाने का काम पूरा करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश में किसानों को प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की तुरंत भरपाई के लिए मौसम सूचना तंत्र को मजबूत किया जा रहा है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने वेदर इंफॉर्मेशन एंड नेटवर्क डाटा सिस्टम (विंड्स) कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और संबंधित कंपनी को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण के तहत वेदर स्टेशन और रेन गेज बनाने का काम हर हाल में 30 मई तक पूरा कर लिया जाए। इस परियोजना का मकसद मौसम के आंकड़ों को सीधे फसल बीमा पोर्टल से जोड़ना है ताकि बीमा राशि के भुगतान में देरी न हो।

विंड्स योजना के तहत पूरे प्रदेश के विकास खंडों और ग्राम पंचायतों में आधुनिक उपकरण लगाए जा रहे हैं। योजना के अनुसार ब्लॉक स्तर पर 826 ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन और ग्राम पंचायत स्तर पर 57,702 ऑटोमेटिक रेन गेज स्थापित किए जाने हैं। पहले चरण में 86 वेदर स्टेशन और 11,846 रेन गेज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में 39 जिलों में सर्वे का काम चल रहा है, जबकि लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ और मिर्जापुर में कुछ उपकरणों को लगाने का काम पूरा भी हो चुका है।

सरकार इस डाटा का उपयोग आपदा प्रबंधन और किसानों को खेती से जुड़ी सलाह देने के लिए मुफ्त में करेगी। इस काम के लिए बजट में 60 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है और संबंधित कंपनी को केंद्र व राज्य सरकार की ओर से भुगतान भी किया जा चुका है। बैठक में कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कृषि मंत्री ने साफ किया कि किसानों के काम में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Also Click : Sambhal : घर से नहीं निकल पाएगी बीजेपी- जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा हमला, पोस्टर विवाद पर सियासत गरम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow