Lucknow : 8 से 10 अप्रैल को आयोजित होगी तीन दिवसीय छठी उ.प्र. कृषि विज्ञान कांग्रेस
इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि के रूप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शामिल होना प्रस्तावित है। जबकि अध्यक्षता प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे। उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य
- उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) द्वारा भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में कराया जाएगा आयोजन
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले वैज्ञानिकों को किया जाएगा सम्मानित
- 10 अप्रैल को समापन सत्र में राज्यपाल का का शामिल होना प्रस्तावित
लखनऊ : उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार), लखनऊ द्वारा भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, गो सेवा आयोग तथा इंटरनेशनल क्राप रिसर्च इन्स्टीट्यूट फार द सेमी एरिड ट्रापिक्स (इक्रीसेट), तेलंगाना के संयुक्त तत्वावधान में 08 से 10 अप्रैल, 2026 तक छठवीं उ.प्र. कृषि विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है। "ट्रान्सफार्मिंग एग्रीकल्चर फॉर विकसित कृषि-विकसित भारत @2047" विषयक इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ में किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि के रूप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शामिल होना प्रस्तावित है। जबकि अध्यक्षता प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे। उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यमंत्री कृषि बलदेव सिंह औलख, गौ-सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, उपकार के अध्यक्ष कैप्टन (से.नि.) विकास गुप्ता, इक्रीसेट के महानिदेशक डा. हिमांशु पाठक, कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार एवं प्रमुख सचिव कृषि रवीन्द्र कुमार सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश सरकार की उत्तर प्रदेश कृषि वैज्ञानिक सम्मान योजना (2025-26) के अंतर्गत चयनित 15 उत्कृष्ट वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन के तकनीकी सत्रों में आई.सी.ए.आर. के उपमहानिदेशक डा. डी.के. यादव, आयुक्त बागवानी डा. प्रभात कुमार शुक्ला एवं इक्रीसेट के डा. गजानन स्वागवकर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। तकनीकी सत्रों की अध्यक्षता डा. हिमांशु पाठक, आई.सी.ए.आर. के उपमहानिदेशक डा. एस.के. सिंह तथा आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौ. वि.वि. के पूर्व कुलपति डा. बिजेन्द्र सिंह द्वारा की जाएगी।
10 अप्रैल को कार्यक्रम के समापन सत्र में राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करना प्रस्तावित है। समापन समारोह में राज्यपाल महोदया द्वारा उ.प्र. कृषि विज्ञान अकादमी के वर्ष 2025 के 30 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
Also Click : Sambhal : घर से नहीं निकल पाएगी बीजेपी- जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा हमला, पोस्टर विवाद पर सियासत गरम
What's Your Reaction?









