सम्भल में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का दौरा, 25 मई को विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की करेंगे समीक्षा।

उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का 25 मई 2026 को जनपद सम्भल का दौरा प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर

May 23, 2026 - 19:08
57 Views
सम्भल में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का दौरा, 25 मई को विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की करेंगे समीक्षा।
सम्भल में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का दौरा, 25 मई को विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की करेंगे समीक्षा।

उवैस दानिश, सम्भल

उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का 25 मई 2026 को जनपद सम्भल का दौरा प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री अमरोहा से रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे विकासखंड असमोली के ग्राम पंचायत सचिवालय पहुंचेंगे, जहां वह स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 12:30 बजे सम्भल स्थित भाजपा जिला कार्यालय, एकता विहार कॉलोनी में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री जिला अस्पताल सम्भल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेंगे। साथ ही यमघट तीर्थ निर्माण कार्य और बहजोई रोड स्थित सिंदूर वाटिका का भी निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे और फिर तहसील सभागार सम्भल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उनकी प्रगति की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। कार्यक्रम के अनुसार शाम 4:20 बजे उपमुख्यमंत्री सम्भल से रवाना होकर मुरादाबाद एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। उपमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक अमले में हलचल तेज है और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

Also Read- Lucknow: पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए निभानी होगी सामूहिक जिम्मेदारी - सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow