Sambhal: 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग से बदलेगी सम्भल की तस्वीर, विकास और धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार, बैठक में आए सुझाव।
सम्भल में प्रस्तावित 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग को लेकर प्रशासन और संत समाज के बीच अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल में प्रस्तावित 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग को लेकर प्रशासन और संत समाज के बीच अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिक्रमा मार्ग के निर्माण, तीर्थ स्थलों के विकास और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। संतों और प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे सम्भल के धार्मिक और आर्थिक विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया।
बाल योगी दीनानाथ महंत क्षेमनाथ तीर्थ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से बन रहे इस परिक्रमा मार्ग से सम्भल की पहचान अब दंगों से नहीं बल्कि तीर्थ नगरी के रूप में होगी। उन्होंने कहा कि परिक्रमा मार्ग बनने से देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक सम्भल आएंगे, जिससे स्थानीय व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यात्रियों के लिए विश्राम स्थल, पूजा-पाठ और अन्य सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था करने पर भी चर्चा की गई। वहीं उपजिलाधिकारी निधि पटेल ने बताया कि 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग की डीपीआर का कार्य पूरा हो चुका है। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों और संबंधित पक्षों को बुलाकर प्रस्ताव साझा किया गया तथा सुझाव लिए गए। उन्होंने कहा कि लोगों की आम सहमति से इस परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। बैठक में सुझाव दिया गया कि मुख्य पीठों के अलावा छोटे-बड़े मंदिरों को भी परिक्रमा मार्ग से जोड़ा जाए। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए विश्राम गृह, पेयजल, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाओं के विकास पर भी जोर दिया गया। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि परिक्रमा मार्ग केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे धार्मिक पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
What's Your Reaction?




