Hardoi: अतरौली थाना में समाधान दिवस आयोजित, 23 शिकायतों में 10 का मौके पर निस्तारण।

थाना अतरौली परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी

May 23, 2026 - 18:51
42 Views
Hardoi: अतरौली थाना में समाधान दिवस आयोजित, 23 शिकायतों में 10 का मौके पर निस्तारण।
अतरौली थाना में समाधान दिवस आयोजित, 23 शिकायतों में 10 का मौके पर निस्तारण।

रिपोर्टर – मुकेश सिंह सोमवंशी
भरावन। थाना अतरौली परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं। प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। समाधान दिवस में कुल 23 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर राहत प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मौजूद नायब तहसीलदार आकांक्षा अग्निहोत्री ने बताया कि शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस दौरान सीओ चकबंदी सर्वेश कुमार, थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह, कानूनगो, लेखपाल सहित पुलिस व राजस्व विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

  • त्योहारों को लेकर अतरौली थाने में पीस कमेटी बैठक, भाईचारे का दिया संदेश

भरावन। आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अतरौली थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने की। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी सौहार्द, भाईचारा और सहयोग के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानों, क्षेत्रीय प्रतिनिधियों और नागरिकों से कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर सुझाव भी लिए गए। थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी और किसी भी प्रकार की अफवाह या अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रधान अभय राज सिंह, अनंत राम गौतम, परमेश्वर यादव, रामचंद्र कनौजिया, प्रधान अख्तर अली, महमदापुर प्रधान प्रतिनिधि राम मोहन गोस्वामी सहित करीब 50 लोग उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: बाइक को लेकर विवाद में भाई-भाई में झगड़ा, छोटे भाई ने खुद को आग लगाई, मौत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow