हज 2026: सम्भल के 500 से ज्यादा हाजियों को मिली खास ट्रेनिंग, स्मार्ट वॉच से होगी निगरानी। 

सम्भल जिले में हज 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। ‘मरकजी मदरसा अहले सुन्नत अजमल-उल-उलूम’ तेल मंडी में हाजियों के

Apr 11, 2026 - 15:27
100 Views
हज 2026: सम्भल के 500 से ज्यादा हाजियों को मिली खास ट्रेनिंग, स्मार्ट वॉच से होगी निगरानी। 
तकी अशरफ, जिला ट्रेनर 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जिले में हज 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। ‘मरकजी मदरसा अहले सुन्नत अजमल-उल-उलूम’ तेल मंडी में हाजियों के लिए एक भव्य ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। एडवोकेट और हज ट्रेनर तकी अशरफ के मुताबिक, इस बार जिले से 502 हाजी पवित्र हज यात्रा पर जा रहे हैं, जिनमें से करीब 450 से अधिक लोग इस ट्रेनिंग कैंप में शामिल हुए।

कैंप में हज के अहम अरकान और खास तौर पर पांच महत्वपूर्ण दिनों की जानकारी विस्तार से दी गई। साथ ही हज सुविधा ऐप और पहली बार दी जा रही स्मार्ट वॉच के इस्तेमाल को लेकर भी जागरूक किया गया। यह स्मार्ट वॉच हाजियों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है, जिससे रास्ता भटकने पर अलर्ट मिलेगा और भारतीय टीम उन्हें आसानी से ट्रैक कर सकेगी। धर्मगुरु कारी वसी अशरफ ने हाजियों को एहराम पहनने का सही तरीका प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों माध्यम से समझाया, ताकि यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो। इसके अलावा मशहूर डॉक्टर डॉ. शाने रब ने हाजियों को बुखार, खांसी-जुकाम जैसी सामान्य बीमारियों से बचाव के लिए दवाइयों की किट भी वितरित की। खाने-पीने की व्यवस्था को लेकर भी बड़ा बदलाव किया गया है। इस बार हज कमेटी और सऊदी सरकार के निर्देश के अनुसार भोजन की व्यवस्था पूरी तरह हज कमेटी के जिम्मे होगी। वहीं कुर्बानी को लेकर भी सख्ती बरती गई है—अब निजी तौर पर कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी, बल्कि यह प्रक्रिया केवल हज कमेटी ऑफ इंडिया या सऊदी बैंक के माध्यम से ही पूरी की जाएगी। कुल मिलाकर, इस ट्रेनिंग कैंप का उद्देश्य हाजियों को पूरी तरह तैयार करना और उनकी यात्रा को सुरक्षित, आसान और व्यवस्थित बनाना है।

Also Read- Bahraich : मतदाता सूची में भारी बदलाव, साढ़े चार लाख के करीब नाम हटे, सदर विधानसभा में सबसे बड़ी कटौती

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow