Sambhal: सम्भल में हज 2026 यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं मेडिकल फिटनेस कैंप आयोजित।

सम्भल नगर के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मौहल्ला ठेर स्थित मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम में हज 2026 पर जाने वाले यात्रियों के लिए

Feb 9, 2026 - 15:58
121 Views
Sambhal: सम्भल में हज 2026 यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं मेडिकल फिटनेस कैंप आयोजित।
सम्भल में हज 2026 यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं मेडिकल फिटनेस कैंप आयोजित।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल नगर के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मौहल्ला ठेर स्थित मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम में हज 2026 पर जाने वाले यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं मेडिकल फिटनेस कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में सरकारी डॉक्टरों की टीम द्वारा हज यात्रा पर जाने वाले लोगों का अनिवार्य टीकाकरण किया गया।

कैंप के दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने हज यात्रियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने हज यात्रा को सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाने के लिए सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी। जिला हज ट्रेनर तकी अशरफ एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्भल जिले से हज 2026 के लिए लगभग 550 लोगों ने आवेदन किया था, जिनके सभी आवेदन स्वीकार कर लिए गए हैं। हज यात्रा से पूर्व सभी चयनित यात्रियों की मेडिकल जांच कराई गई थी और उसी क्रम में अब उनका टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हज यात्रा पर जाने से पहले यात्रियों को निर्धारित वैक्सीन लगना अनिवार्य होता है, जिससे यात्रा के दौरान किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो। कैंप में बड़ी संख्या में हज पर जाने वाले लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और टीकाकरण कराया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों, खान-पान, गर्मी से बचाव और यात्रा के दौरान नियमों का पालन करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। हज यात्रियों ने प्रशासन द्वारा की गई इस व्यवस्था की सराहना की।

Also Read- Lucknow : यूपी में पर्यटन अवसंरचना का विकास, छोटे शहरों में भी राही टूरिस्ट लॉज का निर्माण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow