सम्भल: हज 2026 में सख्ती: हरम में फोटो खींची तो 10,000 रियाल जुर्माना, वीजा रद्द कर होगा डिपोर्ट। 

हज 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सऊदी अरब सरकार ने इस बार नियमों को और कड़ा करते हुए मस्जिद अल-हरम परिसर में

Apr 18, 2026 - 17:34
60 Views
सम्भल: हज 2026 में सख्ती: हरम में फोटो खींची तो 10,000 रियाल जुर्माना, वीजा रद्द कर होगा डिपोर्ट। 
सम्भल: हज 2026 में सख्ती: हरम में फोटो खींची तो 10,000 रियाल जुर्माना, वीजा रद्द कर होगा डिपोर्ट। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: हज 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सऊदी अरब सरकार ने इस बार नियमों को और कड़ा करते हुए मस्जिद अल-हरम परिसर में फोटोग्राफी और वीडियो बनाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश हरम के अंदर, बाहर और तवाफ के दौरान लागू रहेगा।

आल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के जिलाध्यक्ष व हज ट्रेनर डॉ. इफ्तेखार अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि नियम तोड़ने वाले हाजियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति फोटो या वीडियो बनाते पकड़ा जाता है, तो उसे तुरंत गिरफ्तार किया जा सकता है। साथ ही 10,000 सऊदी रियाल (लगभग ढाई लाख रुपये) का भारी जुर्माना लगाया जाएगा, उसका हज वीजा रद्द कर दिया जाएगा और उसे तत्काल उसके देश वापस भेज दिया जाएगा। इसके अलावा हज यात्रा के दौरान नशीली और प्रतिबंधित वस्तुओं पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है। गुटखा, सिगरेट, हुक्का, चरस, अफीम और पान जैसी चीजें ले जाना या इस्तेमाल करना सख्त मना है। प्रशासन ने हज यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रेनिंग में दी गई हिदायतों का पालन करें और इबादत के इस पवित्र सफर को अनुशासन और साफ-सफाई के साथ पूरा करें। नियमों की अनदेखी भारी पड़ सकती है।

Also Read- Hardoi : धूमधाम से निकलेगी भगवान परशुराम की शोभा यात्रा, तैयारियों को लेकर हुई बैठक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow