Sambhal: 4 महीने से राशन बंद: विधवा के 4 यूनिट कटे, समाधान दिवस में गुहार के बाद मिली कार्रवाई की उम्मीद। 

पंवासा ब्लॉक के हाजीपुर गांव से जुड़ा एक गंभीर मामला संपूर्ण समाधान दिवस में सामने आया, जहां फूलसिंहा निवासी आमिर ने

Apr 18, 2026 - 17:39
 0  11
Sambhal: 4 महीने से राशन बंद: विधवा के 4 यूनिट कटे, समाधान दिवस में गुहार के बाद मिली कार्रवाई की उम्मीद। 
4 महीने से राशन बंद: विधवा के 4 यूनिट कटे, समाधान दिवस में गुहार के बाद मिली कार्रवाई की उम्मीद। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: पंवासा ब्लॉक के हाजीपुर गांव से जुड़ा एक गंभीर मामला संपूर्ण समाधान दिवस में सामने आया, जहां फूलसिंहा निवासी आमिर ने एक विधवा महिला के राशन कार्ड से यूनिट कटने की शिकायत दर्ज कराई।

आमिर के अनुसार, हाजीपुर गांव की रहने वाली बदरुद जहाँ के पति का करीब एक साल पहले निधन हो चुका है। इसके बाद उनका राशन कार्ड बनवाया गया, लेकिन केवाईसी (KYC) न होने के कारण कार्ड से चार यूनिट काट दिए गए, जिससे पिछले चार महीनों से उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस दौरान कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, कागजात भी जमा किए गए, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। आमिर ने बताया कि कई बार चक्कर काटने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई, जबकि विधवा महिला खुद भी तीन बार आ चुकी हैं। समाधान दिवस में मामला उठने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संबंधित अधिकारी द्वारा लिखित निर्देश भी दिए गए हैं और अब मामले को तहसील स्तर पर भेजा गया है। वहीं, पीड़ित महिला के परिवार में तीन बच्चे हैं और राशन न मिलने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी जल्दी राहत देता है।

Also Read- उत्तर प्रदेश में ध्वनि प्रदूषण पर परिवहन विभाग का महाप्रहार: अब मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न बजाने पर सीधे रद्द होगी वाहन की आरसी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।