Sambhal: आबादी के बीच चल रहा था ‘सींग फैक्ट्री’ का खेल, सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी में खुलासा। 

सम्भल के थाना नखासा क्षेत्र के रुकनुद्दीन सराय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने अचानक छापेमारी

Apr 18, 2026 - 17:45
 0  7
Sambhal: आबादी के बीच चल रहा था ‘सींग फैक्ट्री’ का खेल, सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी में खुलासा। 
आबादी के बीच चल रहा था ‘सींग फैक्ट्री’ का खेल, सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी में खुलासा। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल के थाना नखासा क्षेत्र के रुकनुद्दीन सराय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने अचानक छापेमारी कर दी। कार्रवाई के दौरान एक आवासीय कॉलोनी के बीचों-बीच चल रही अवैध ‘सींग से बटन बनाने की फैक्ट्री’ पकड़ी गई।

प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि इलाके में तेज बदबू फैल रही है और किसी मकान में अनधिकृत औद्योगिक गतिविधि चलाई जा रही है। मौके पर पहुंची टीम ने जब जांच की, तो पता चला कि ‘सायरा एंटरप्राइजेज’ के नाम से सींग लाकर बटन बनाने का काम किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि संचालक के पास केवल जीएसटी रजिस्ट्रेशन है, जबकि प्रदूषण विभाग और उद्योग विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इतना ही नहीं, बदबू रोकने के लिए भी कोई इंतजाम नहीं किया गया था, जिससे आसपास के लोगों को भारी परेशानी हो रही थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने साफ कहा कि आवासीय इलाके में इस तरह का इंडस्ट्रियल काम नियमों के खिलाफ है। मौके पर ही धारा 152 बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं, और जवाब मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान एक बिना नंबर की बाइक भी मौके पर खड़ी मिली, जिसकी जांच के निर्देश पुलिस को दे दिए गए हैं। वहीं, फैक्ट्री संचालक आदिल की ओर से कहा गया कि कागजात में कुछ कमी थी, जिसे पूरा करने के बाद ही आगे काम किया जाएगा। कुल मिलाकर, प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि आबादी के बीच अवैध कारोबार करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई तय है।

Also Read- लखीमपुर खीरी में आंबेडकर जयंती पर प्रतिमा स्थापना को लेकर दो गुटों में टकराव: भारी पथराव के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।