Lucknow : उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की बैठक में हज-2026 की तैयारियों की समीक्षा

बैठक में पिछले वर्षों से बेहतर सुविधाएं देने का संकल्प लिया गया। हज-2026 में यात्रियों को दो महीने पहले से अपनी पसंद की उड़ान चुनने का विकल्प दिया जाएगा। लखनऊ ह

Feb 18, 2026 - 22:03
22 Views
Lucknow : उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की बैठक में हज-2026 की तैयारियों की समीक्षा
Lucknow : उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की बैठक में हज-2026 की तैयारियों की समीक्षा

उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की बैठक उत्तर प्रदेश सचिवालय बापू भवन के द्वितीय तल सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा समिति के अध्यक्ष दानिश आजाद अंसारी ने की। बैठक में सदस्य इफतेखार हुसैन, जुनेद अंसारी, कब्बन नवाब, वली मोहम्मद, कमरुद्दीन जुगनू, जावेद कमर, कामरान खान, एजाज अहमद अंसारी और सैयद अली वारसी शामिल हुए।बैठक में पिछले वर्षों से बेहतर सुविधाएं देने का संकल्प लिया गया। हज-2026 में यात्रियों को दो महीने पहले से अपनी पसंद की उड़ान चुनने का विकल्प दिया जाएगा। लखनऊ हवाई अड्डे से उड़ानें 22 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 2 मई 2026 तक चलेंगी।दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ानें 18 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 20 मई 2026 तक जारी रहेंगी। प्रदेश के सभी जिलों में हज यात्रियों की मेडिकल जांच और टीकाकरण पूरा हो गया है। कुछ यात्रियों के रह जाने पर वे जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय या बताए गए केंद्र पर संपर्क कर सुविधा ले सकते हैं।गाजियाबाद हज हाउस के निरीक्षण के लिए एक उप-समिति बनाई गई है जो रिपोर्ट अध्यक्ष को सौंपेगी। हज हाउस में यात्रियों के लिए टेंट व्यवस्था, वातानुकूलित बसें और वातानुकूलित आवास की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए ई-निविदा के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जाएगी। समिति में ई-ऑफिस प्रणाली लागू हो गई है। इसके बेहतर संचालन के लिए हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी पर बजट प्रस्ताव देने का निर्णय लिया गया।

Also Click : Deoband : देवबंद में आवारा कुत्तों का आतंक, स्कूल जा रहे दो भाइयों पर हमला, छोटा बच्चा गंभीर घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow