Lucknow : हज-2026 की तैयारियों की समीक्षा, लखनऊ से 22 अप्रैल को रवाना होगी पहली उड़ान
लखनऊ उड़ान स्थल से 22 अप्रैल को फलाईनास एयरलाइंस की पहली उड़ान हज यात्रियों को लेकर रवाना होगी। हज हाउस से यात्रियों की रवानगी से पहले सुबह 7 बजे एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की महत्वपूर्ण बैठक सरोजनीनगर स्थित मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस में संपन्न हुई। अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री और हज समिति के अध्यक्ष दानिश आज़ाद अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में हज यात्रियों के लिए की गई प्रबंधकीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सचिव और कार्यपालक अधिकारी एस.पी. तिवारी ने जानकारी दी कि बैठक में हज यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
लखनऊ उड़ान स्थल से 22 अप्रैल को फलाईनास एयरलाइंस की पहली उड़ान हज यात्रियों को लेकर रवाना होगी। हज हाउस से यात्रियों की रवानगी से पहले सुबह 7 बजे एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री, हज समिति के सदस्य, मुस्लिम धर्मगुरु और अन्य प्रमुख लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद मंत्री और धर्मगुरु यात्रियों की पहली बस को हरी झंडी दिखाकर एयरपोर्ट के लिए रवाना करेंगे। विभाग का पूरा प्रयास है कि यात्रियों को सफर के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Also Click : Hardoi : कछौना थाने के उपनिरीक्षक पर आगंतुक से बदतमीजी का आरोप निलंबन की कार्रवाई
What's Your Reaction?









