Lucknow : उत्तर प्रदेश में शराब दुकानों के आवंटन के लिए तीसरे चरण की ई-लॉटरी शुरू, आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आवेदन करने और उसकी फीस जमा करने के लिए 20 अप्रैल तक का समय दिया गया है। आबकारी विभाग ने आवेदकों को सलाह दी है कि वे फॉर्म भरने से पहले वेबसाइट पर दी गई शर्तों को ध्यान से पढ़ लें। विभाग ने
उत्तर प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए देशी शराब, मॉडल शॉप, भांग और कंपोजिट दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया तेज हो गई है। नवीनीकरण और दूसरे चरण के बाद बची हुई कुल 896 दुकानों के लिए तीसरे चरण की ई-लॉटरी के आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। इच्छुक लोग आबकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष है, ताकि बिना किसी भेदभाव के दुकानों का आवंटन किया जा सके।
आवेदन करने और उसकी फीस जमा करने के लिए 20 अप्रैल तक का समय दिया गया है। आबकारी विभाग ने आवेदकों को सलाह दी है कि वे फॉर्म भरने से पहले वेबसाइट पर दी गई शर्तों को ध्यान से पढ़ लें। विभाग ने तकनीकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि लॉटरी की प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी न हो सके। भुगतान के लिए भी विभाग ने आधिकारिक यूआरएल का ही उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य राजस्व को बढ़ाना और आवंटन प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाना है।
Also Click : Hardoi : कछौना थाने के उपनिरीक्षक पर आगंतुक से बदतमीजी का आरोप निलंबन की कार्रवाई
What's Your Reaction?









