Lucknow : बदायूं के धार्मिक और प्राचीन स्थलों के कायाकल्प के लिए 334 लाख रुपये जारी, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
योजना के तहत सहसवान के पौराणिक तीर्थ स्थल सहस्रबाहू के लिए 45 लाख रुपये, बदायूं की तपोसिद्ध बाबा की गढ़ी के लिए 45 लाख रुपये और दातागंज के बाबा देवासदास मंदिर के लिए 53 लाख रुपये आवंटित किए
बरेली मंडल के बदायूं जनपद में पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी धनराशि जारी की है। पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि जिले की विभिन्न विधानसभाओं में कुल 6 विकास परियोजनाओं के लिए 334 लाख रुपये की किस्त स्वीकृत की गई है। सरकार का लक्ष्य इन प्राचीन और धार्मिक स्थलों पर बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना है ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कोई असुविधा न हो। इन कार्यों की जिम्मेदारी यूपीएसटीडीसी और सीएनडीएस जैसी संस्थाओं को दी गई है, जिन्हें काम की गुणवत्ता और समय सीमा का खास ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
योजना के तहत सहसवान के पौराणिक तीर्थ स्थल सहस्रबाहू के लिए 45 लाख रुपये, बदायूं की तपोसिद्ध बाबा की गढ़ी के लिए 45 लाख रुपये और दातागंज के बाबा देवासदास मंदिर के लिए 53 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। इसी तरह शेखूपुर के श्रीराम चंद्र विराजमान मंदिर के लिए 86 लाख रुपये और विसौली के बहादुर सिंह हनुमान बाबा आश्रम के लिए 80 लाख रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा, बदायूं सदर के कछला घाट पर पार्किंग और साइनेज जैसी सुविधाओं के लिए 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जयवीर सिंह ने कहा कि सरकार सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आस्था के केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए पूरी तरह समर्पित है।
Also Click : Hardoi : कछौना थाने के उपनिरीक्षक पर आगंतुक से बदतमीजी का आरोप निलंबन की कार्रवाई
What's Your Reaction?


