Lucknow : आजमगढ़ के प्राचीन स्थलों का होगा कायाकल्प, पर्यटन विकास के लिए 617 लाख रुपये मंजूर

मंत्री के अनुसार, सगड़ी के साल्हेपुर शिव मंदिर के लिए 31 लाख, मुबारकपुर के प्राचीन हनुमान मंदिर के लिए 17 लाख और लालगंज के ब्रह्म बाबा स्थल के लिए 75 लाख रुपये दिए गए हैं। सदर विधानसभा में दुर्वासा ऋषि आश्रम के लिए

Apr 17, 2026 - 22:20
 0  7
Lucknow : आजमगढ़ के प्राचीन स्थलों का होगा कायाकल्प, पर्यटन विकास के लिए 617 लाख रुपये मंजूर
Lucknow : आजमगढ़ के प्राचीन स्थलों का होगा कायाकल्प, पर्यटन विकास के लिए 617 लाख रुपये मंजूर

आजमगढ़ जनपद के विभिन्न धार्मिक और प्राचीन स्थलों को संवारने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। पर्यटन विभाग ने जिले की 11 विकास परियोजनाओं के लिए कुल 889.77 लाख रुपये की मंजूरी दी है, जिसमें से 617 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार आस्था के केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए काम कर रही है। इन परियोजनाओं में जिले की सगड़ी, मुबारकपुर, लालगंज, सदर, निजामाबाद, फूलपुर-पवई, दीदारगंज और गोपालपुर विधानसभाओं के प्रमुख स्थल शामिल हैं।

मंत्री के अनुसार, सगड़ी के साल्हेपुर शिव मंदिर के लिए 31 लाख, मुबारकपुर के प्राचीन हनुमान मंदिर के लिए 17 लाख और लालगंज के ब्रह्म बाबा स्थल के लिए 75 लाख रुपये दिए गए हैं। सदर विधानसभा में दुर्वासा ऋषि आश्रम के लिए 65 लाख और एकलव्य स्थल व शिव मंदिर के लिए 74 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा निजामाबाद के दत्तात्रेय आश्रम, दीदारगंज के शिवधाम बधवा महादेव और गोपालपुर के तेजवर बाबा मंदिर के विकास के लिए भी बड़ी राशि आवंटित की गई है। यूपीएसटीडीसी को इन कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है और उन्हें निर्देश दिया गया है कि सभी काम तय समय के भीतर और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं ताकि पर्यटकों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Also Click : Hardoi : कछौना थाने के उपनिरीक्षक पर आगंतुक से बदतमीजी का आरोप निलंबन की कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow