Lucknow : मऊ की परदहा मिल में बनेगा औद्योगिक पार्क, युवाओं को मिलेगा बड़े पैमाने पर रोजगार
निरीक्षण के दौरान यह जानकारी दी गई कि औद्योगिक इकाइयों के आवंटन के लिए एक पारदर्शी ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की जाएगी। इससे उद्यमियों को निवेश करने में आसानी होगी और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ जिले के दौरे के दौरान सालों से बंद पड़ी परदहा मिल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि मिल की 85 एकड़ जमीन का उपयोग अब एक आधुनिक औद्योगिक पार्क और क्लस्टर बनाने के लिए किया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को इस दिशा में काम तेज करने के निर्देश दिए ताकि मऊ की खोई हुई औद्योगिक पहचान वापस मिल सके। मंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य युवाओं को हुनरमंद बनाना और उन्हें काम के अवसर देना है। इस परियोजना के शुरू होने से न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा, बल्कि स्वरोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे।
निरीक्षण के दौरान यह जानकारी दी गई कि औद्योगिक इकाइयों के आवंटन के लिए एक पारदर्शी ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की जाएगी। इससे उद्यमियों को निवेश करने में आसानी होगी और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। ए.के. शर्मा ने स्थानीय लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह कदम आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने में मददगार साबित होगा। इस मौके पर जन प्रतिनिधि, उद्योग विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।
Also Click : Hardoi : कछौना थाने के उपनिरीक्षक पर आगंतुक से बदतमीजी का आरोप निलंबन की कार्रवाई
What's Your Reaction?









