Lucknow : प्रयागराज में जनता दर्शन: केशव प्रसाद मौर्य ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को तेजी से समाधान के निर्देश
उन्होंने साफ कहा कि जनता की समस्याओं को हल करने में किसी भी स्तर पर देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार का मुख्य लक्ष्य हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने अधि
प्रयागराज के सर्किट हाउस में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी परेशानियों को सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने अपनी शिकायतें उनके सामने रखीं। उप मुख्यमंत्री ने सभी मामलों को ध्यान से सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का निपटारा पूरी पारदर्शिता और संजीदगी के साथ किया जाए।
उन्होंने साफ कहा कि जनता की समस्याओं को हल करने में किसी भी स्तर पर देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार का मुख्य लक्ष्य हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप समय सीमा के भीतर काम करने और आमजन को राहत देने के सख्त निर्देश दिए।
Also Click : Hardoi : कछौना थाने के उपनिरीक्षक पर आगंतुक से बदतमीजी का आरोप निलंबन की कार्रवाई
What's Your Reaction?









